कोप्पल भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन से असंतोषबसवराज दडेसगूर और नवीन गुलगण्णवर।

बिना चर्चा जिलाध्यक्ष बदले जाने पर नेताओं में नाराजगी

बसवराज दडेसगूर को एससी मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया

कोप्पल. जिले में भाजपा संगठन में अचानक किए गए नेतृत्व परिवर्तन से पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति बन गई है। बिना किसी व्यापक चर्चा के जिलाध्यक्ष को बदलने के निर्णय ने स्थानीय नेताओं के बीच नाराजगी पैदा कर दी है।

भाजपा ने कोप्पल के जिलाध्यक्ष बसवराज दडेसगूर को पद से हटाकर उनकी जगह पूर्व विधायक गुलगण्णवर के पुत्र नवीन गुलगण्णवर को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। हालांकि दडेसगूर को पार्टी ने एससी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है।

स्थानीय नेताओं का आरोप है कि दडेसगूर के कार्य करने के तरीके को लेकर कुछ नेताओं में असंतोष जरूर था, लेकिन नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से पहले जिला स्तर के नेताओं से कोई औपचारिक चर्चा नहीं की गई। संगठन ने उन्हें विश्वास में लिए बिना ही एकतरफा फैसला लिया है।

इस घटनाक्रम का असर पार्टी की गतिविधियों में भी दिखाई दिया। रविवार को कोप्पल में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुछ प्रमुख नेता अनुपस्थित रहे, जिसे नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रहे असंतोष से जोडक़र देखा जा रहा है।

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन संगठन के भीतर उठी यह नाराजगी आगामी दिनों में पार्टी की आंतरिक राजनीति को प्रभावित कर सकती है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *