एक सप्ताह में फसल नुकसान की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
विजयपुर. जिले में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच जिलाधिकारी डॉ. आनंद के. और जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि आनंद ने इंड़ी और चडचण तालुक के कई प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने जिले के गुंदवान, नंदरगी, शिगनापुर, धूमकनाल, देवरनिंबरगी और जिगजेवणी गांवों का निरीक्षण किया, जहां खेतों में तालाब और नालों का पानी भर जाने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों को फसल हानि का सर्वेक्षण कर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान उपविभागाधिकारी अनुराधा वस्त्रद, संयुक्त कृषि निदेशक शिवनगौड़ा पाटिल, तहसीलदार संजय इंगले समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

