नशा देश की प्रगति के लिए घातकबेलगावी के सुवर्ण सौध में आयोजित "परिवर्तन - नशामुक्त कर्नाटक अभियान एवं जिला स्तरीय कार्यशाला" में शपथ दिलाते हुए जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं न्यायाधीश संदीप पाटिल।

न्यायाधीश संदीप पाटिल ने कहा

बेलगावी. जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं न्यायाधीश संदीप पाटिल ने कहा कि मादक पदार्थ देश की प्रगति के लिए घातक हैं। इनके विक्रेताओं और नशे के शिकार लोगों की पहचान कर उन्हें रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वे कौशल विकास, उद्यमशीलता एवं जीवनोपाय विभाग, राष्ट्रीय जीवनोपाय अभियान, जिला प्रशासन तथा जिला पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सुवर्ण सौध में आयोजित “परिवर्तन – नशामुक्त कर्नाटक अभियान एवं जिला स्तरीय कार्यशाला” का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। दुव्र्यसनों के कारण न केवल उनका जीवन बल्कि परिवार की शांति भी नष्ट हो रही है। नशे की लत से अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे समाज का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।

आबकारी उप आयुक्त एम. वनजाक्षी ने कहा कि दुनियाभर में 190 मिलियन से अधिक नशेड़ी हैं, जिनमें सबसे अधिक युवा वर्ग है। यह स्थिति चिंताजनक है।

नगर पुलिस आयुक्त बोरसे भूषण गुबराव ने कहा कि आसपास कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस की वेबसाइट या हेल्पलाइन पर सूचना दें।

जिला पंचायत सीईओ राहुल शिंदे ने कहा कि युवाओं में नशे का सेवन गर्व का प्रतीक बन गया है। यदि समाज नशामुक्त नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।

कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान और स्वच्छता ही सेवा भित्ति पत्र का विमोचन किया और प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पंचायत योजना निदेशक रवि बंगारप्पा, बेलगावी उत्तर क्षेत्र की आबकारी उप आयुक्त आर.एस. स्वप्ना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *