हुब्बल्ली के मूरुसाविरमठ स्कूल मैदान में आयोजित सूखी लाल मिर्च बिक्री मेले में मिर्च खरीदते ग्राहक।

हुब्बल्ली. पिछले तीन दिनों से शहर में आयोजित 12वां सूखी मिर्च मेला रविवार को संपन्न हुआ और कुल 1.37 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
बोर्ड के महाप्रबंधक सिद्धरामय्या बरगिमठ ने बताया कि हुब्बल्ली के मूरुसाविरमठ स्कूल मैदान में कर्नाटक राज्य मसाला विकास बोर्ड, बागवानी विभाग की ओर से 2 से 4 फरवरी तक सूखी मिर्च बिक्री मेले का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय मेले में, बैडगी डब्बी, कड्डी, गुंटूर, देवनूर लोकल और हलियाल लोकल समेत विभिन्न किस्मों की कुल 447 क्विंटल सूखी मिर्च लाई गई थी। इसमें से 305 क्विंटल सूखी लाल मिर्च की बिक्री के जरिए कुल 1.37 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है।
उन्होंने बताया कि मेले में मूंगफली चटनी पाउडर, काली तिल चटनी पाउडर, मसाला चटनी पाउडर, सूखी मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर की भी बिक्री हुई। मेले में धारवाड़, हावेरी, गदग, विजयपुर, बागलकोट और बल्लारी जिलों के 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया था। मेले को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। किसानों के लिए भी अच्छा व्यापार हुआ।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *