पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर

बेलगावी. मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (मराठा एलआईआरसी), बेलगावी में डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) की भर्ती रैली 16 और 17 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह रैली विशेष रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के नियमित सेना और टेरिटोरियल आर्मी के पूर्व सैनिकों के लिए होगी।

पद और पात्रता

सोल्जर जनरल ड्यूटी (जीडी): पुन: नामांकन सेवानिवृत्ति की तिथि से दो वर्ष के भीतर होना चाहिए। नामांकन की तिथि पर आयु 46 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सोल्जर क्लर्क (एसडी): आयु सीमा 48 वर्ष तय की गई है।

रिपोर्टिंग समय और स्थान

पात्र अभ्यर्थियों को 16 फरवरी 2026 को प्रात: 8 बजे मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, बेलगावी में रिपोर्ट करना होगा। भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

भर्ती रैली, पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक पूर्व सैनिक सीधे मराठा एलआईआरसी, बेलगावी से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *