दुर्गा पूजा उत्सव मनायाहुब्बल्ली के पुराने अचलाजी सेलाजी परिवार की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भाग लेते विधायक महेश टंगिनकाई।

विधायक महेश टेंगिनकाई ने लिया भाग

हुब्बल्ली. पुराने अचलाजी सेलाजी परिवार की ओर से दशकों से आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम का इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक महेश टेंगिनकाई ने विशेष रूप से भाग लिया। दशहरा के पावन अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधायक महेश टेंगिनकाई ने इस अवसर पर समाज के लोगों के साथ मिलकर दशहरा की खुशियां साझा कीं।

सभी ने मिलकर समाज में भाईचारा और एकता के संदेश को साझा किया। इस अवसर पर परिवार और मित्रों ने भी आपसी सौहार्द्र और सामाजिक समरसता का अनुभव किया।

कार्यक्रम में श्री जैन राजस्थान विद्या प्रचारक मंडल के अध्यक्ष भंवरलाल सी जैन, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष सिंह जमादार, सीए भरत भंडारी, उद्योगपति महेंद्र पालगोता, सुरेश ओसवाल, सुरेश तातेड़, सुरेश सी. जैन, अभिषेक मेहता, प्रीतम सवदत्ती सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

आयोजक अचलाजी सेलाजी परिवार से सुरेश कवाड़, जितेंद्र कवड, अनिल कवाड़, दीपक कवाड़ और अमित कवाड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना की और समाज में एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *