भाषण स्पर्धा और क्राफ्ट वर्क प्रतियोगिताहुब्बल्ली पेपर ट्रेडर्स असोसिएशन की ओर से श्री शांतिनाथ हिन्दी हाईस्कूल और शांतिनिकेतन इंग्लिश मिडियम स्कूल के तत्वाधान मेंं राष्ट्रिय पेपर डे के उपलक्ष्य में भाषण स्पर्धा और क्राफ्ट वर्क प्रतियोगिता बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली पेपर ट्रेडर्स असोसिएशन की ओर से श्री शांतिनाथ हिन्दी हाईस्कूल और शांतिनिकेतन इंग्लिश मिडियम स्कूल के तत्वाधान मेंं राष्ट्रिय पेपर डे के उपलक्ष्य में भाषण स्पर्धा और क्राफ्ट वर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस स्पर्धा में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा के छात्र, छात्राओं ने अपना क्राफ्ट कौशल्य को प्रदर्शित किया और पहली कक्षा से दसवीं कक्षा के छात्र, छात्राओं ने भाषण स्पर्धा में भाग लिया था।

श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंड़ल के अध्यक्ष भवरलाल सी जैन ने कहा कि आज का युग भले डिजिटल होने पर भी हमें पेपर की आवश्यकता पड़ती है। हमारे सारे दस्तावेज स्थायी रुप से रखे जा सकते हैं। इसिलिए पेपर के समयोजित रुप से उपयोग करना चाहिए।
गौतम लुंकर और हुब्बल्ली पेपर ट्रेडर्स असोसिएशन के अध्यक्ष हीरालाल तातड ने विचार व्यक्त किया। बच्चों ने सुदीर्घ रूप से पेपर का महत्व बताया।

कार्यक्रम में प्रदीप सिंघ्वी, विक्रम जैन, उत्तमकुमार सेथिया, त्रिवेंद्र खत्री, भरत बी जैन, क्याथरीन दीनेश तथा विलास पुदाले उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहसचिव अनिल कुमार जैन ने किया। अंत में बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *