हुब्बल्ली. हुब्बली से पुणे जा रहे इंडिगो विमान में एक यात्री द्वारा उड़ान के दौरान आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी गेट) खोलने की कोशिश करने से हडक़ंप मच गया था। सहयात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में बेलगावी निवासी निरंजन करगी के खिलाफ गोकुल रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घटना का विवरण

12 सितंबर को हुब्बल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान में सीट नंबर 2एफ पर बैठे निरंजन करगी ने अचानक पास ही स्थित आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया। इससे विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

शिकायत और कार्रवाई

विमानन सुरक्षा कर्मियों ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद हुब्बल्ली हवाई अड्डे के कर्मचारियों की शिकायत पर गोकुल रोड पुलिस थाने में निरंजन करगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *