हुब्बल्ली में अचानक दिखे लड़ाकू विमान, लोगों में मचा हड़कंपसांदर्भिक फोटो।

गोवा से उड़ान भरकर आए थे तीन फाइटर जेट

अधिकारियों ने बताया-नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा

हुब्बल्ली. शहर में बुधवार शाम अचानक तीन लड़ाकू विमानों के कम ऊंचाई पर उड़ान भरने से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। 25 मार्च की शाम शहर के आसमान में इन विमानों की आवाज और तेज रफ्तार को देखकर कई लोग घबरा गए, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों की खबरों के बीच लोगों ने इसे गंभीर स्थिति से जोडक़र देखा।

हालांकि कुछ ही समय में स्थिति स्पष्ट हो गई और प्रशासन ने लोगों की आशंकाओं को दूर किया। हुब्बल्ली एयरपोर्ट के निदेशक रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ये तीनों लड़ाकू विमान गोवा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर नियमित प्रशिक्षण (ट्रेनिंग सॉर्टी) के तहत हुब्बल्ली के आकाश में उड़ान भर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से नियमित अभ्यास का हिस्सा है। ऐसे प्रशिक्षण उड़ानें आम तौर पर हर दो महीने में एक बार की जाती हैं। इसमें किसी भी प्रकार की सुरक्षा चिंता की बात नहीं है।

विमानों की कम ऊंचाई पर उड़ान और तेज आवाज के कारण शहर के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और आसमान की ओर देखने लगे। कुछ समय के लिए अफवाहें भी फैलने लगीं, लेकिन आधिकारिक जानकारी आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यह घटना भले ही कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का कारण बनी, लेकिन अंतत: यह एक सामान्य सैन्य अभ्यास ही साबित हुई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *