विजयपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैतीविजयपुर के महाराष्ट्र सीमा से सटे चडचण नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई डकैती की जांच करती पुलिस।

एसबीआई शाखा से 8 करोड़ नकद और 50 किलो सोना लूटकर महाराष्ट्र भागे हथियारबंद गिरोह

चडचण (विजयपुर). महाराष्ट्र सीमा से सटे चडचण नगर में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में शाम 7 बजे करीब 7 से 8 हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर लगभग 8 करोड़ रुपए नकद और 50 किलो सोने के गहने लूट लिए।

कैसे हुई वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैंक कर्मचारी दिनभर का काम निपटाकर निकलने ही वाले थे कि अचानक मिलिट्री जैसी वर्दी पहने डकैत मुख्य द्वार से अंदर घुस आए।

डकैतों ने पिस्तौल और घातक हथियार लहराते हुए बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके हाथ-पांव बांध दिए और अलमारियों से नकदी व गहने समेट लिए।

महाराष्ट्र की ओर फरार

पुलिस का कहना है कि डकैत घटना को अंजाम देने के बाद सोने-नकदी से भरे बैग वाहनों में लादकर महाराष्ट्र की ओर भाग निकले। गिरोह पूरी तैयारी के साथ आया था और योजना बद्ध तरीके से कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर निकल गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की खबर मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

पुलिस बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी तेज कर दी गई है।

जनता में दहशत

जैसे ही डकैती की खबर फैली, सैकड़ों लोग बैंक के बाहर जमा हो गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि डकैतों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

एसबीआई चडचण शाखा में 21.4 करोड़ की डकैती, आठ विशेष टीमें गठित

पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी ने कहा कि जिले के चडचण स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई सनसनीखेज डकैती की जांच के लिए पुलिस ने आठ विशेष जांच दल गठित किए हैं। विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक निंबरगी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान महाराष्ट्र के हुलजंती क्षेत्र से डकैती में प्रयुक्त एक वाहन बरामद किया गया है। शीघ्र ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि वारदात मंगलवार शाम 6.30 से 7.15 बजे के बीच हुई। शाम करीब 4.30 बजे खाता खोलने के बहाने बैंक पहुंचा एक व्यक्ति 6.30 बजे तक अंदर ही बैठा रहा। बाद में उसने अपने दो साथियों को भी भीतर बुला लिया। उस समय बैंक में छह कर्मचारी और चार ग्राहक मौजूद थे। बदमाशों ने सभी को डराकर एक कमरे में बंद कर दिया और हाथ-पैर बांध दिए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद कर्मचारियों को धमकाकर लॉकर खुलवाया गया। बदमाश लगभग 1.4 करोड़ रुपए नकद तथा 398 पैकेटों में रखा स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। सोना और नकदी सहित चोरी की कुल कीमत लगभग 21.4 करोड़ रुपए आंकी गई है। अभी और सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *