इंडी में होटल में लगी आग, लाखों का नुकसानइंडी में होटल में लगी आग।

शॉर्ट सर्किट से देर रात लगी आग

दमकल दल ने पाया काबू

विजयपुर. जिले के इंडी कस्बे में रेलवे रोड स्थित एक होटल में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में होटल के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार देर रात अचानक होटल में आग भडक़ उठी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान चलाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की दुकानों और इमारतों में आग फैलने से बचाव हो सका।

आग लगने से होटल में रखा फर्नीचर, रसोई सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। यह घटना इंडी शहर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *