थिनर कैन गिरने से घर में लगी आग, तीन लोग घायल

हुब्बल्ली. धारवाड़ शहर के संतोषनगर इलाके में रविवार को एक घर में आग लगने से 4 वर्षीय बालक अगस्त्य की मौत हो गई। हादसे में बालक के पिता चंद्रकांत माशाल सहित दो अन्य घायल हुए हैं। चंद्रकांत एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं।

पुलिस के अनुसार, घर में थिनर का कैन जलती हुई अंगीठी (केंडा कुड्डिके) पर गिर गया, जिससे अचानक आग भडक़ उठी। हादसे के समय चंद्रकांत, उनकी पत्नी सुष्मिता, उनका एक और बच्चा तथा सुष्मिता की मां सुवर्णा घर पर मौजूद थे।

आग की लपटों में चंद्रकांत झुलस गए, जबकि सुवर्णा को भी चोटें आई हैं। सुष्मिता और उनका दूसरा बच्चा सुरक्षित बच गए। आग से घर का सामान भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *