धारवाड़ में कचरा प्रबंधन को लेकर पदयात्राधारवाड़ में कचरा प्रबंधन को लेकर पदयात्रा निकालते ‘पर्यावरण के लिए हम’ संगठन के जिला इकाई के कार्यकर्ता।

होसयल्लापुर कचरा संयंत्र में आग के बाद बढ़ा आक्रोश

स्थायी समाधान की मांग

हुब्बल्ली. धारवाड़ के होसयल्लापुर स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में हाल ही में लगी आग और उससे फैले प्रदूषण के विरोध में ‘पर्यावरण के लिए हम’ संगठन के जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा कचरा संयंत्र स्थल से नगर निगम कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने “आज कचरे में आग, कल नागरिकों के जीवन में आग”, “कचरा मुक्त धारवाड़ हमारा अधिकार” और “प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे संदेशों वाले बैनर और तख्तियां उठाईं।

नगर निगम परिसर में आयोजित सभा में निडसोसी के निजलिंगेश्वर स्वामी ने कहा कि कचरा प्रबंधन का अर्थ केवल कचरे को एक जगह जमा करना नहीं है, बल्कि उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण और उचित निस्तारण करना जरूरी है। उन्होंने हरे कचरे से खाद बनाने और कचरे में आग लगने की घटनाओं पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

बसवशांति मिशन के महादेव होरट्टी ने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और त्वरित समाधान निकालने की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पोद्दार ने चेतावनी दी कि प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो जनआक्रोश बढ़ सकता है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अप्पण्णा हल्लिकेरी, निर्मला हिरेगौडर, सरस्वती पूजार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *