विदेशी नाव जब्त, तीन मछुआरे गिरफ्तारविदेशी नाव जब्त

उडुपी. तटरक्षक पुलिस (सीएसपी) और मेंगलूरु तटरक्षक ने मलपे में सेंट मैरी द्वीप के पास संदिग्ध रूप से घूम रही एक विदेशी नाव को जब्त कर लिया है और तमिलनाडु के तीन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार मछुआरों की पहचान भारतीय मूल के तमिलनाडु निवासी जेम्स फ्रैंकलिन (50), रॉबिन स्टन (50) और डेरोज अल्फोंस (38) के तौर पर की गई है।

आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की अतिरिक्त जांच कर रही है।

यह नाव 17 फरवरी को ओमान के दुकम मछली पकडऩे वाले बंदरगाह से रवाना हुई थी और कारवार होते हुए मलपे सेंट मैरी द्वीप की ओर जा रही थी। मलपे सीएसपी थाने को प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर, मलपे थाने के अधिकारी और कर्मचारियों ने 23 फरवरी को सेंट मैरी द्वीप के आसपास के क्षेत्र में तलाशी कर मेंगलूरु तटरक्षक अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से नाव को जब्त कर लिया।
यह मछली पकडऩे वाली नाव ओमान की है और इसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मछली पकडऩे वाली नाव का भारतीय तटरक्षक बल, तटरक्षक पुलिस, केंद्रीय खुफिया एजेंसी, सीमा शुल्क, श्वान दस्ते और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की ओर से संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है और उस पर किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।

प्रधान तटरक्षक अधिकारी सुखिंदर सिंह ने भारतीय सीमा पर एक विदेशी नाव की ओर से मछली पकडऩे के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और इसी प्रकार मलपे तटरक्षक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

संयुक्त कार्रवाई में तटरक्षक पुलिस इकाई के एसपी मिथुन एच.एन., भारतीय तटरक्षक कमांडर विशाल राणा, तटरक्षक पुलिस उपाधीक्षक टी.एस. सुल्फी, सीएसपी थाना पुलिस निरीक्षक अनंतपद्मनाभ, पुलिस निरीक्षक लोकेश, सीएसपी मुख्यालय पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार पी., मलपे सीएसपी थाना पुलिस उपनिरीक्षक शिवशंकर, फेमिना, कुमार और कर्मचारियों ने भाग लिया था। सीएसपी, केंद्रीय खुफिया एजेंसी और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *