बहमनी किले में विदेशी पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ीकलबुर्गी बहमनी किले में स्थित जामिया मस्जिद।

किला देखे बिना नहीं लौटा कोई विदेशी पर्यटक

पर्यटन विभाग ने किया स्पष्ट

कलबुर्गी. कलबुर्गी का ऐतिहासिक बहमनी किला हाल के दिनों में विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। अमरीका, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और स्पेन से आए 27 पर्यटकों ने हाल ही में किले का भ्रमण कर जामिया मस्जिद, दरगाह और अन्य स्मारकों का अवलोकन किया। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक बेबी मोघेर ने बताया कि किसी भी विदेशी पर्यटक के बिना भ्रमण किए लौटने की बात पूरी तरह तथ्यहीन है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया विस्तास ट्रैवल्स एजेंसी के जॉर्ज थॉमस के नेतृत्व में आए दल ने हाथी गेट द्वार से प्रवेश कर किले के भीतर सभी प्रमुख स्मारकों का अवलोकन किया था। मार्गदर्शक पीटर वेब ने किले तक पहुंचने वाली सडक़ों और सुविधाओं की कमी पर असंतोष जताया, लेकिन किले के ऐतिहासिक महत्व को देखकर दल संतुष्ट होकर लौटा।

पर्यटन विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष 204 विदेशी पर्यटक बहमनी किले का भ्रमण कर चुके हैं और संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में किले में दो पर्यटक मित्र और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा किले में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना लागू की जा रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *