दावानल से झुलसा जंगल; ड्रोन कैमरे में कैद किया दृश्यदावानल से झुलसा जंगल; ड्रोन कैमरे में कैद किया दृश्य

चिक्कमगलूरु. काफी नगरी चिक्कमगलूरु जिले के कलसा तालुक में 9 फरवरी रविवार को जंगल में आग लगने घटना घटी है।
बताया जा रहा है कि कलसा तालुक के आनेगुड्डा आरक्षित वन में आग लगी है। जंगल में लगी आग को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया और दसियों एकड़ जंगल पूरी तरह नष्ट हो गया है।

पहाड़ी की चोटी पर लगी आग के कारण अधिकारियों को उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहाड़ी का एक हिस्सा हरियाली से ढका हुआ है, जबकि दूसरा हिस्सा पूरी तरह सूखा है।

इस बात पर संदेह है कि जहां पर्यटक या आम लोग नहीं आते हैं, वहां आग कैसे लगी तथा लोगों में यह संदेह है कि आग शायद चिलचिलाती धूप के कारण लगी होगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *