शांतिनिकेतन पीयू एवं बी.कॉम डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद का गठनहुब्बल्ली में शांतिनिकेतन पीयू एवं बी.कॉम डिग्री कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स डे कार्यक्रम में छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि केपीसीसी महासचिव रजत उल्लागड्डीमठ और स्कूल के अध्यक्ष भंवरलाल सी. जैन।

फ्रेशर्स डे कार्यक्रम में छात्रों को दी प्रेरणा

हुब्बल्ली. शहर के शांतिनिकेतन पीयू एवं बी.कॉम डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर कॉलेज की पीयूसी प्रथम वर्ष वाणिज्य की 13वीं बैच एवं बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए छात्र परिषद का विधिवत गठन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपीसीसी महासचिव रजत उल्लागड्डीमठ ने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में गंभीरता से जुटने की प्रेरणा दी।

स्कूल के अध्यक्ष भंवरलाल सी. जैन ने माता-पिता और शिक्षकों के सम्मान के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पूरनकुमार नहाटा, प्राचार्य प्रो. वेंकन्ना हुग्गी, बसवराज शेट्टर, प्रो. शिवयोगी केरुडी, सुनील मठपति सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *