पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हुए थे आरोपी
कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
चित्रदुर्ग. मनी डबलिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने शहर के पूर्व नगर परिषद सदस्य चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ पहले से ही मनी डबलिंग से जुड़े मामलों में शिकायत दर्ज थी। इसी सिलसिले में 4 मार्च को पुलिस ने उनके घर पर तलाशी अभियान चलाया था। उस समय चंद्रशेखर ने पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से बाधा उत्पन्न की और मौके से फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस पहले ही मेंगलूरु निवासी रोशन सल्डान को गिरफ्तार कर चुकी थी। उस समय चंद्रशेखर सहित दो आरोपी फरार बताए गए थे।
पुलिस ने शनिवार को चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई चित्रदुर्ग के डीवाईएसपी अरुण नागेगौड़ा तथा ग्रामीण थाना के सीपीआई बालचंद्र नायक के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

