महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य।

धारवाड़ में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या का खुलासा

अवैध संबंध और पैसों के लेन-देन बना वजह

सबूत मिटाने के लिए शव कार में जलाया

हुब्बल्ली. धारवाड़ जिले में चर्चित राजु बोलशेट्टी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला और उसके नाबालिग पुत्र सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी धारवाड़ के पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैलहोंगल तालुक के बिदरगड्डी गांव की मुनीरा दिल्लूनायक, बसवराज पूजेरी, मृत्युंजय कंबार और मुनीरा के नाबालिग बेटे के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को उडकेरी गांव के पास स्थित राजु बोलशेट्टी के फार्महाउस में उनकी हत्या की गई थी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए सुनियोजित तरीके से साजिश रची। वे मृतक के ही कार में शव को लेकर धारवाड़ तालुक के रामापुर गांव के समीप एक सुनसान जंगल क्षेत्र में पहुंचे। 22 मार्च को उन्होंने कार पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी, जिससे शव पूरी तरह जल गया।

पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और आर्थिक लेन-देन मुख्य कारण रहे हैं। आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से मृतक के शव को उनकी ही कार में जलाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *