जैन ट्रस्ट की पहल, घुटना-जोडों का दर्द व हड्डी जांच की सुविधा

हुब्बल्ली. महावीर जयंती के अवसर पर शहर के दिगंबर जैन ट्रस्ट और दिगंबर जैन बोर्डिंग संस्था की ओर से 25 मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 10.30 बजे स्टेशन रोड स्थित दिगंबर जैन बोर्डिंग परिसर में आयोजित होगा।

शिविर में घुटने के दर्द, जोड़ों के दर्द, वैरिकोज वेन्स तथा हड्डियों की सघनता (बोन डेंसिटी) से संबंधित जांच और विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन संजीविनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.सी. हिरेमठ एवं जैन बोर्डिंग के अध्यक्ष विद्याधर पाटील द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति सागर ट्रस्ट के अध्यक्ष धनपाल जे. मुन्नोल्ली करेंगे।

आयोजकों ने नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94484 93150 और 99808 97979 पर संपर्क किया जा सकता है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *