गैस संकट से मछली कारोबार पर असर, मालपे में मांग घटीसांदर्भिक फोटो।

होटल बंद, मछलियों के दाम गिर

महिला विक्रेताओं की रोजी पर संकट

मालपे (उडुपी). वाणिज्यिक रसोई गैस की कमी का असर अब तटीय कर्नाटक के मछली कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस आपूर्ति में बाधा के कारण जहां मछुआरे गहरे समुद्र में नहीं जा पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मछली परोसने वाले अधिकांश होटल बंद होने से बाजार में मांग घट गई है। इसका सीधा असर मछली बेचने वाली महिलाओं की आजीविका पर पड़ा है।

पहले जहां होटल मालिक रोजाना लाखों रुपए की मछली खरीदते थे, अब वे बाजार से दूर हैं। इससे मछली विक्रेताओं का रोज का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मांग घटने के कारण पापलेेट, अंजल और झींगा जैसी महंगी मछलियों के दाम में 100 से 150 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है।

उडुपी तालुक महिला मछली विक्रेता संघ की अध्यक्ष बेबी एच. साल्यान के अनुसार, गैस की कमी से मछली होटलों के बंद होने के कारण लगभग 40 प्रतिशत कारोबार घट गया है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो भारी नुकसान की आशंका है।

निर्यात भी प्रभावित

कार्गो सेवाएं बाधित होने से मछली निर्यात पर भी असर पड़ा है। मछली व्यापारी विनय कर्केरा के मुताबिक, झींगा, अंजल, पापलेट जैसी मछलियों का निर्यात रुक गया है। शीतगृहों में स्टॉक बढ़ता जा रहा है, लेकिन जहाज और कंटेनर नहीं मिलने से सप्लाई ठप है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *