जिलेटिन स्टिक विस्फोट, शिकायतघटना स्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

स्थानीय लोगों में फैली दहशत

बेलगावी. हिरेबागेवाड़ी में सिद्धनबावी के निकट दरगाह के पास मंगलवार दोपहर जिलेटिन की छड़ें फटने से तेज आवाज और कंपन पैदा हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

यह दुर्घटना मस्जिद के पीछे एक पेवर्स फैक्ट्री के पास एक शेड में घटी है परन्तु सौभाग्य से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

ग्रामीण परशुराम पूजेरी ने हिरेबागेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विस्फोटकों के संबंध में कोई एहतियाती उपाय नहीं करने और साइनबोर्ड, सुरक्षा और नियमों का पालन करने में विफलता के कारण निकटवर्ती कोली कोप्पा गांव में एक घर की दीवार और 25,000 रुपए मूल्य का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

बड़ेकोल्ला घाट के निकट स्थित स्टोन क्रशर के पर्यवेक्षक सुरेश हनमप्पा अल्ली, प्रकाश तरगार, परशुराम यल्लप्पा बागेवाड़ी और क्रशर की पावर ऑफ अटॉर्नी रखने वाले गणेश हिरेमठ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

पुलिस, अग्निशमन विभाग और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *