मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अनुदान दिया जाएगारायचूर में सोमवार को लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली।

मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा

रायचूर. लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि रायचूर जिले में उन्नत जिला मुख्य सडक़ों के चौड़ीकरण के लिए अनुदान दिया जाएगा।

रायचूर में सोमवार को लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि सडक़ों के रखरखाव के लिए आवश्यक अनुदान दिया जाएगा।

मंत्री ने रायचूर जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा की और रायचूर जिले में महत्वपूर्ण बेलगावी-रायचूर राष्ट्रीय राजमार्ग के काम में तेजी लाने, संबंधित ठेकेदारों को इसके लिए आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी तालुकों, होबलियों (राजस्व केंद्रों) और गांवों की सडक़ों को यातायात के अनुकूल बनाने के लिए विधायकों को महीने में एक बार लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिकारियों के साथ नियमित बैठक करनी चाहिए। सडक़ों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव की समीक्षा करनी चाहिए।

लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन.एस. भोसराज ने कहा कि जिले में विभिन्न राजमार्गों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, धूल और निचले इलाकों के कारण स्कूल और कॉलेज के छात्रों, महिलाओं तथा बच्चों सहित आम जनता को परेशानी हो रही है।
बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *