कर्तव्य में लापरवाही पर गुत्तल थाना पीएसआई निलंबितपीएसआई बसनगौड़ा बिरादार।

मटका जुए की शिकायत पर विधायक को खुद करनी पड़ी कार्रवाई

मामले में आईजीपी ने लिया सख्त कदम

हावेरी. जिले में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में गुत्तल पुलिस थाने के पीएसआई बसनगौड़ा बिरादार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दावणगेरे पूर्वी परिक्षेत्र के आईजीपी डॉ. बी.आर. रविकांतेगौड़ा के आदेश पर की गई है।

दरअसल, सोमवार को गुत्तल कस्बे में नाड (राजस्व) कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा में उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) और विधायक रुद्रप्पा लमाणी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें घेरकर आरोप लगाया कि कस्बे के सरकारी प्राथमिक कन्या विद्यालय के पास खुलेआम मटका जुए का कारोबार चल रहा है, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि इलाके में आवारा श्वानों (कुत्तों) का आतंक और कूड़े-कचरे की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शिकायतों से नाराज विधायक रुद्रप्प लमाणी ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए पास में मटका लिख रहे अड्डे पर छापा मारा और आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब इस अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को थी, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

लोगों ने पीएसआई बसनगौड़ा बिरादार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजीपी डॉ. बी.आर. रविकांतेगौड़ा ने जांच के बाद उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *