दुर्घटना में शहीद पुलिस अधिकारी सचिन वी को भावपूर्ण अंतिम विदाईदुर्घटना में शहीद पुलिस अधिकारी सचिन वी को अंतिम सलामी देते पुलिस कर्मी।

पुलिस विभाग ने दी अंतिम सलामी

अधिकारियों ने परिजनों को बंधाया ढांढस

शिवमोग्गा. सडक़ दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी सचिन वी (आरएसआई) को जिला पुलिस विभाग की ओर से भावपूर्ण अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तीर्थहल्ली तालुक के कुडुवल्ली गांव में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम नमन किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक निखिल बी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत अधिकारी के परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया।

गौरतलब है कि 15 मार्च 2026 को चित्रदुर्ग जिले में हुए भीषण सडक़ हादसे में कर्नाटक राज्य पुलिस के तीन अधिकारी—अमरेश बी (आरएसआई), मंजुनाथ दारिमनी (आरएसआई) और सचिन वी (आरएसआई)—की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिवंगत अधिकारियों की सेवाओं को याद करते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। विभाग ने उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *