खनन नगरी बल्लारी में हीटवेव का कहरसांदर्भिक फोटो।

36-39 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित

बच्चों व बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन का खतरा

बल्लारी. खनन नगरी बल्लारी में इस बार गर्मी ने शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

तेज धूप और लू के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजारों और सडक़ों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी कामों के लिए केवल सुबह और शाम के समय ही बाहर निकल रहे हैं। कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नलों पर वाहन चालकों के लिए छाया की व्यवस्था की गई है, वहीं लोग पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिख रहे हैं।

भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा नवजात शिशुओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डिहाइड्रेशन और सनस्ट्रोक के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गर्मी बढऩे के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जूस, नारियल पानी और म_ा की बिक्री बढ़ गई है। कई सामाजिक संगठनों ने राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था भी की है।

गर्मी का असर पशुओं और जलचर जीवों पर भी साफ दिख रहा है। जलस्रोत सूखने से मछलियां और अन्य जीव संकट में हैं, वहीं वन क्षेत्रों में हरियाली घटती जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढऩे की संभावना है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *