ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसानजिलाधिकारी कार्यालय धारवाड़ में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए श्रम एवं जिला प्रभारी मंत्री संतोष एस. लाड।

मंत्री संतोष लाड ने जल्द सर्वे कर मुआवजा देने के दिए निर्देश

किसानों को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई पर जोर

करीब 1980 हेक्टेयर में फसलें प्रभावित

आम और गन्ना को सबसे अधिक नुकसान

हुब्बल्ली. धारवाड़ जिले में मार्च के तीसरे सप्ताह में हुई अचानक ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए श्रम एवं जिला प्रभारी मंत्री संतोष एस. लाड ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसल क्षति का सर्वे शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए और नियमानुसार किसानों को तुरंत मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए।

जिलाधिकारी कार्यालय धारवाड़ में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में मंत्री लाड ने कहा कि कलघटगी सहित कई तालुकों में आम, गन्ना और अन्य कृषि एवं बागवानी फसलें व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। कृषि, बागवानी और राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे कर जल्द रिपोर्ट सौंपें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान मुआवजे से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें बीमा राशि मिलेगी, वहीं राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के तहत भी सहायता दी जाएगी। साथ ही, अतिरिक्त राहत के लिए राज्य सरकार को विशेष अनुदान प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने जानकारी दी कि सर्वेक्षण अंतिम चरण में है और शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जिले में लगभग 1980.05 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से पशुधन हानि, 188 घरों को आंशिक नुकसान और 200 से अधिक बिजली खंभों को क्षति पहुंची है।

कई गांवों में पेयजल की समस्या भी सामने आई है, जिसके समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में तेजी लाएं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाएगी, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *