धारवाड़ और बैलहोंगल में तेज बारिश, कुश्ती प्रतियोगिता रद्दधारवाड़ के केसीडी कॉलेज मैदान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान हुई बारिश।

केंद्रीय खेल मंत्री का भाषण शुरू होते ही बरसात

मैदान कीचड़मय होने से खिलाड़ी-दर्शक लौटे

हुब्बल्ली. धारवाड़ शहर तथा बेलगावी जिले के बैलहोंगल क्षेत्र में शनिवार को अचानक गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण सांसद क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत धारवाड़ के कर्नाटक कॉलेज (केसीडी) मैदान में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ी।

जंगी निकाली कुश्ती मुकाबले के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जैसे ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया, उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज होने के कारण उन्होंने अपना भाषण संक्षिप्त कर तुरंत कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान किया।

बारिश के चलते कुश्ती का अखाड़ा पूरी तरह कीचड़मय हो गया, जिससे प्रतियोगिता का आयोजन संभव नहीं रहा। इसके बाद दर्शक और पहलवान मैदान छोडक़र वापस लौट गए। कई लोगों ने बारिश से बचने के लिए कर्नाटक कॉलेज भवन के बरामदों में शरण ली।

इधर बेलगावी जिले के बैलहोंगल शहर समेत तालुक के कई गांवों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। संगोल्ली, गरजूर, केंगानूर, जालिकोप्पा सहित आसपास के गांवों में झमाझम वर्षा होने से किसानों और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक हुई इस बारिश ने एक ओर मौसम को सुहावना बनाया, तो दूसरी ओर खेल आयोजन पर भी असर डाल दिया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *