भुगतान के लिए हेस्कॉम की अपील, माफी की किसानों की मांगविद्युत ग्रिड।

1,795 किसानों ने किया भुगतान, 34,044 किसानों का बकाया

बागलकोट. 2018 में 50 रुपए जमा करके अवैध पंपसेट कनेक्शनों को नियमित किया गया था। ऐसे पंपसेट मालिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए हुब्बल्ली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (हेस्कॉम) ने किसानों को नोटिस जारी कर 10,000 और प्रति एचपी 1,370 रुपए जमा करने के लिए कहा है।

जिले में तीन डिवीजन हैं, बागलकोट डिवीजन में 9,017, जमखंडी डिवीजन में 17,703 और मुधोल डिवीजन में 9,169 किसानों ने 50 रुपए जमा करके अवैध से वैध करने के लिए आवेदन किया था। उसी समय राज्य सरकार ने 10,000 रुपए भुगतान करने के निर्देश दिए थे।

बागलकोट डिवीजन के 677, जमखंडी के 894 और मुधोल के 224 किसानों ने 10,000 रुपए का भुगतान किया, जबकि 34,044 किसानों ने अब तक बकाया रखा है।

अवैध कनेक्शन लेने वाले कई किसानों ने सैकड़ों फीट दूर से बिना बिजली खंभे लगाए, लकड़ी के खंभों या पेड़ों के सहारे तार खींचकर कनेक्शन लिया हुआ है, जिससे किसानों और जनता की जान को खतरा है। इसे रोकने के लिए 10,000 रुपए लेकर बिजली खंभे लगाने का काम किया जा रहा है।

ढिंढोरा पीटकर की जा रही वसूली

किसानों ने अपने पंपसेट की क्षमता के अनुसार (प्रति एचपी 1,370 रुपए के हिसाब से) भी भुगतान बकाया रखा है। पिछले एक साल से बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनियों पर दबाव था, परन्तु अधिकारी इसे टालते रहे। अब पर्चे बांटकर, नोटिस जारी करके और ढिंढोरा पीटकर वसूली शुरू की जा रही है।

आर्थिक स्थिति गंभीर

हर साल बिजली दर बढऩे के बावजूद कंपनियां घाटे में हैं। “गृह ज्योति” योजना के तहत 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के बाद बिजली कंपनियों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है।

रकम माफ करें

किसान संगमेश पाटिल ने कहा कि नोटिस में कहा गया है कि नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर तय राशि जमा करें, नहीं तो पंपसेट कनेक्शन काट दिया जाएगा। अचानक वसूली शुरू कर दी तो हम कहां से भुगतान करेंगे? इस रकम को माफ करना चाहिए।

तय राशि का भुगतान करना होगा

2018 में नियमितीकरण के समय ही भुगतान करना था, कुछ किसानों ने किया, बाकी ने नहीं। अब वसूली जरूरी हो गई है। किसानों को जागरूक कर भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है। पंपसेट के लिए बिजली अभी भी मुफ्त है, परन्तु सुविधाओं के सुधार के लिए तय राशि का भुगतान करना होगा।
सी.बी. यंकंची, अधीक्षक अभियंता, हेस्कॉम, बागलकोट

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *