चित्रदुर्ग में धूमधाम से मनाया होली ढूंढोत्सवहोली ढुंढोत्सव में भाग लेते हुए श्रध्दालु।

श्रीगोड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर जिनालय में विशेष पूजा-अर्चना

चित्रदुर्ग. नगर स्थित श्रीगोड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर जिनालय में होली ढूंढोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर रणजीत कुमार भंवरलाल पटियात के निवास स्थान से बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पोत्र पर्व को दूल्हे की तरह सजा-धजाकर सपरिवार श्रीगोड़ी पाश्र्वनाथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर लाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नमन करते हुए विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
मंदिर जिनालय में विशेष आराधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा लगाई और मंगलकामनाएं कीं। धार्मिक वातावरण में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
होली ढूंढोत्सव के इस आयोजन ने समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक एकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया गया।
Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *