सिंघी का किया सम्मानसिंघी का किया सम्मान

हुब्बल्ली. राजपुरोहित समाज के सदस्यों ने दक्षिण पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य एवं समाज सेवी महेन्द्र सिंघी को जन्मदिन पर सम्मानित किया।
जागो राजस्थानी युवा मंच के अध्यक्ष खेतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि समाज सेवी महेन्द्र सिंघी प्रवासी राजस्थानी बंधुओं सहित उतर भारतीय लोगों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान प्रवासी बधुओं के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रैन और बस में भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई थी। प्रवासियों के अलावा स्थानीय लोगों के साथ भी उनका जुड़ाव हमेशा से रहा है।
सिंघी ने सभी राजपुरोहित समाज के बधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजपुरोहित समाज के पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह राजपुरोहित, धनराज राजपुरोहित, नरपतसिंह राजपुरोहित सहित अन्य उपस्तिथ थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *