भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, 8 घायलसागर तालुक के ताळगुप्पा के पास स्थित बलेगारु गांव के निकट शनिवार को एक पिकअप वाहन और वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में पूरी तरह क्षतिग्रस्त वैन।

सागर तालुक के ताळगुप्पा के पास हुआ हादसा

शिवमोग्गा. सागर तालुक के ताळगुप्पा के पास स्थित बलेगारु गांव के निकट शनिवार को एक पिकअप वाहन और वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान शेखर के तौर पर की गई है। सभी घायल चिक्कमगलूरु जिले के एनआर पुर तालुक के निवासी बताए जा रहे हैं, जो जोग फॉल्स घूमने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सागर के उप-विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक बेलूर गोपालकृष्ण मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों के लिए उचित उपचार की व्यवस्था की। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *