बल्लारी में 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरूबल्लारी जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद के.।

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए तीन माह तक चलेगा विशेष अभियान

करीब 20 हजार बालिकाओं को मुफ्त टीका

बल्लारी. जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद के. ने कहा कि बल्लारी जिले में 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका लगाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाजार में इस टीके की कीमत लगभग 10 हजार रुपए है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इसे जिले की लगभग 20 हजार 14 वर्षीय बालिकाओं को नि:शुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर भी टीकाकरण करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह विशेष अभियान तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान जिले की सभी पात्र बालिकाओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम संभव हो सके।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस टीकाकरण अभियान में सहयोग करें और उन्हें समय पर टीका लगवाएं। साथ ही स्पष्ट किया कि बालिकाओं को टीका केवल अभिभावकों की सहमति से ही लगाया जाएगा और किसी पर भी दबाव नहीं डाला जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *