गोकाक में हुब्बल्ली के एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौतएएसआई एलजे मीरानायक।

बेलगावी. गोकाक ग्रामदेवता महालक्ष्मी मेले में ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की शनिवार (5 जुलाई) को दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।

मृतक की पहचान हुब्बल्ली एपीएमसी पुलिस थाने में एएसआई एलजे मीरानायक (56) के तौर पर की गई है।

वे पिछले चार दिनों से गोकाक ग्रामदेवी मेले में ड्यूटी पर तैनात थे। वे गोकाक शहर में एससी/एसटी लडक़ों के छात्रावास में रह रहे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेद ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उसके साथ मौजूद उसके सहकर्मियों ने तुरंत चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की, परन्तु वह अप्रभावी रही।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *