महापौर और उप महापौर चुनाव 30 को
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के 24वें कार्यकाल के महापौर और उप महापौर चुनाव के लिए 30 जून को चुनाव होंगे। महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, और उप महापौर का पद पिछड़ा वर्ग बी के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर निगम के भाजपा पार्षद शिवु मेणसिनकाई ने महानगर निगम के 24वें कार्यकाल के नए महापौर पद के लिए सामान्य महिला आरक्षण को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
इसके बाद, उच्च न्यायालय की धारवाड़ पीठ ने आरक्षण पर स्थगन आदेश जारी किया था। शिवु मेणसिनकाई ने अपना आवेदन वापस ले लिया, इसलिए स्थगन आदेश हटा दिया गया और अब चुनाव की तारीख तय की गई है।