ओपेक अस्पताल में मानवाधिकार आयोग का औचक निरीक्षणपुलिस थानों का निरीक्षण करते कर्नाटक राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. टी. श्याम भट।

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मरीज को बेड न मिलने पर जताई सख्ती

अस्पताल प्रशासन को दिए सुधार के निर्देश

रायचूर. कर्नाटक राज्य मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को रायचूर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी (ओपेक) अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. टी. श्याम भट और सदस्य एस.के. वंटिगोडी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान एक मरीज को बेड उपलब्ध न होने की शिकायत सामने आने पर आयोग ने गंभीर नाराजगी जताई। इस पर संबंधित चिकित्सकों और प्रशासन को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की कड़ी चेतावनी दी गई।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से रिम्स के निदेशक डॉ. रमेश और ओपेक अस्पताल के विशेष अधिकारी डॉ. रमेश सागर ने आयोग को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. मुरलीराव, डॉ. गोपीनाथ, डॉ. मंजूनाथ हट्टी और डॉ. वीरेश सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. टी. श्याम भट ने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल निरीक्षण से पहले आयोग की टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का भी दौरा किया। इसमें छात्रावास, बस स्टैंड, जिला कारागार और पुलिस थानों का निरीक्षण शामिल रहा, जहां आमजन से जुड़ी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा शिकायतें सुनी गईं।

इस दौरान नगर पालिका समिति के सचिव कृष्णा शांतगौड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोग ने संकेत दिए हैं कि निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *