बेटा नहीं होने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्जकिरण डिसूजा।

शिवमोग्गा. होसनगर तालुक के अरसालु गांव में बेटा नहीं होने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया।
घटना के संबंध में आरसालू गांव निवासी किरण डिसूजा, सास सुरीन डिसूजा, ननद निर्मला और एक नाबालिग लडक़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अरसालू गांव की सुनीता डिसूजा को उसके पति किरण डिसूजा ने सास और ननद के उकसाने से मानसिक प्रताडऩा के साथ मारपीट कर कई बार उसके बच्चे को मारने का प्रयास किया है।

पीडि़त महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुनीता डिसूजा ने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है और इसी कारण मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे उसके पति और परिवार के सदस्यों ने उसे बार-बार पीटा था। आरोपी ने लडक़ी का पैर पकडक़र उसे जमीन पर पटक कर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी।

शनिवार को अरसालू चर्च से प्रार्थना करने के बाद घर लौटते समय सुनीता डिसूजा पर उनकी सास और पति ने सडक़ पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला को उसके भाई ने रिप्पनपेट सरकारी अस्पताल ले कर उसका प्राथमिक उपचार करवाया और फिर अधिक उपचार के लिए मेग्गान अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के संबंध में रिप्पनपेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जाल बिछाया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *