पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्याआरोपी अक्षय जाधव। महिला की हत्या करते हुए।

कलबुर्गी में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात

अफजलपुर के पास सडक़ किनारे चाकू और धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

कलबुर्गी. जिले के अफजलपुर तालुक में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बल्लूरगी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हुई इस घटना में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को दोपहिया वाहन पर लेकर आया और दोपहर करीब 12 बजे सडक़ किनारे उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले उसने महिला का गला दबाया, फिर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका क्रूरता का सिलसिला नहीं रुका और उसने महिला के शव को सडक़ से दूर फेंककर उस पर कार चढ़ा दी।

मृतका की पहचान महाराष्ट्र के बारामती निवासी 28 वर्षीय शैला के तौर पर की गई है, जबकि आरोपी उसका पति अक्षय जाधव बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों गाणगापुर दर्शन के लिए आए थे, इसी दौरान आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

घटना के समय वाहन में आरोपी के परिजन भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद कई लोग इस वीभत्स घटना को देखते रहे और कुछ ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक अड्डूर श्रीनिवासुलु ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता को भी उजागर किया है, जहां लोग मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *