"समाज से सब कुछ पाया, अब लौटाना है"कलघटगी की ग्रामदेवी जात्रा महोत्सव के अवसर पर अंजुमन संस्था की ओर से आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रसाद वितरित करते हुए अंजुमन संस्था के अध्यक्ष अजमत उल्लाखान जागीरदार।

अजमत उल्लाखान ने कहा

ग्रामदेवी जात्रा महोत्सव पर अंजुमन संस्था की ओर से प्रसाद वितरण

हुब्बल्ली. अंजुमन संस्था कलघटगी के अध्यक्ष अजमत उल्लाखान जागीरदार ने कहा कि मनुष्य के रूप में जन्म लेने के बाद समाज को कुछ न कुछ योगदान देना ही चाहिए। हमने समाज से सब कुछ पाया है, अंतत: हमें इंसानियत के साथ जीना चाहिए।

कलघटगी की ग्रामदेवी जात्रा महोत्सव के अवसर पर अंजुमन संस्था की ओर से आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में जागीरदार ने कहा कि ग्रामदेवी को गोद भरने की परंपरा से समाज में एकता और सामरस्य का संदेश मिलता है।

पूर्व पंचायत अध्यक्ष सिकंदरबाशा बेपारी ने कहा कि समाज के लोग जात्रा की शुरुआत से ही नियमों का पालन करते आ रहे हैं। ग्रामदेवी से प्रार्थना है कि गांव में सुख-समृद्धि बनी रहे और समय पर वर्षा व अच्छी फसल हो।

ग्रामदेवी जात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैल गया।

इस अवसर पर धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड के निजी सचिव हरिशंकर मठद, बाबन्ना अंचटगेरी, सुधीर बोलार, कुमार खंडेकर, प्रमोद पालकर, बालु खानापुर, राजु चिक्कमठ, शौकत अली तेरगांव, सैयदबाशा कारिगर, हसनसाब गंजिगट्टी, मोहम्मद गौस मुल्ला, साधिकबेग मुल्ला, दावलसाब ओलेकार और आजाद मल्लिकनवर उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *