सैनिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोहविजयपुर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड करते कैडेट्स।

विजयपुर. सैनिक स्कूल विजयपुर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया।

समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन राजलक्ष्मी पृथ्वीराज की ओर से ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद कैडेटों ने स्वतंत्रता दिवस परेड की। स्कूल बैंड की धुनों पर कैडेटों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया।

इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन राजलक्ष्मी पृथ्वीराज ने कहा कि भारत की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के अदम्य संघर्ष व सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कैडेटों से महान मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्र के भाग्य निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

सैनिक स्कूल विजयपुर एनसीसी कोय जूनियर डिवीजन ने विजयपुर के अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य कमांडर मीना कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर रितेश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक पीएम शेट्टी, कर्मचारी एवं कैडेट उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *