भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की नवरात्रि स्पेशल थालीभारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की नवरात्रि स्पेशल थाली

हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय रेलवे ने 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत विशेष थाली भोजन शुरू किया है।
यह नवरात्रि त्योहार के मौसम के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को आराम और सुविधा प्रदान करता है। यात्री इस स्वादिष्ट नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली को मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
यात्रा के दौरान, नवरात्रि मनाने वाले यात्रियों को भोजन और पेय पदार्थों को लेकर विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय रेल ने मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेंट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरुपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरु छावनी, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे, मेंगलूरु सेंट्रल स्टेशन सहित 150 से अधिक स्टेशनों पर नवरात्रि स्पेशल थाली पेश की है।
नवरात्रि के सार का सम्मान करते हुए, व्रत थाली की तैयारी में गुणवत्ता और पोषण सुनिश्चित करने को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। यात्री आईआर सीटीसी ऐप में अपना पीएनआर नंबर दर्ज करके या आईआर सीटीसी ई-कैटरिंग वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी थाली बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से इस नवरात्रि में ताजा और स्वच्छ भोजन का आनंद लेने की अपील की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *