शिवमोग्गा में सांपों के साथ अमानवीय बर्तावअजगर को प्लास्टर टेप चिपकाते आरोपी।

आरोपी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शिवमोग्गा. उंबलेबैलु वन क्षेत्र के मललिकोप्पा गांव में सांपों के साथ क्रूरता बरतने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने छापा मारकर कई सांपों को बचाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वीडियो में आरोपी को अजगर और नाग को पकडक़र उनके मुंह पर प्लास्टर टेप लपेटते हुए देखा गया। वन अधिकारियों ने बताया कि अजगर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में संरक्षित सरीसृप है, इसलिए इसके साथ हिंसक व्यवहार गंभीर अपराध है।

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद वन विभाग ने मललिकोप्पा निवासी इरफान और उसके तीन साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। इसके बाद इरफान के घर पर छापा मारकर एक थैले में बंद कुछ सांप बरामद किए गए। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *