धर्मस्थल मामले की जांच अंतिम चरण मेंगृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर।

एसआईटी को गृह मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

मेंगलूरु. धर्मस्थल मामले की जांच को शीघ्र समाप्त करने के लिए गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में फैल रही विरोधाभासी जानकारी और शिकायतों को देखते हुए, मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच आवश्यक है।

डॉ. परमेश्वर ने कहा कि एसआईटी ने हाल ही में महत्वपूर्ण साक्ष्यों को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद एसआईटी को निर्देश दिया गया है कि वे इसे आधार बनाकर जांच पूरी करें और समग्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जांच दल को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कार्य करने की पूर्ण स्वतंत्रता है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि षड्यंत्र के आरोप में किसी की गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का निर्णय एसआईटी के अधिकार क्षेत्र में है। महेश शेट्टी तिमरोड़ी के नापत्थ होने वाले मामले पर उन्होंने कहा कि कोई भी कदम कानून के दायरे में ही उठाया जाएगा। तिमरोड़ी का तड़ीपार मामला न्यायालय में है और उसका निर्णय प्रतीक्षारत है।

उन्होंने कहा कि इस आदेश से स्पष्ट है कि सरकार मामले के निष्पक्ष निष्कर्ष और वास्तविक तथ्यों का जल्द खुलासा सुनिश्चित करना चाहती है। अधिकारियों और जांच दल को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जांच पूर्ण करें।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *