महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया
हुब्बल्ली. आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर के अशोकनगर में एक व्यवसायी के घर छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया है।
शहर के जानेमाने व्यवसायी लक्जरी होटल के मालिक गणेश शेठ उर्फ गणेश कुरडकेरी के आभूषण शोरूम, होटल, साडिय़ों के शोरूम सहित आवास पर आयकर अधिकारियों ने एक साथ छापा मारा है।

पुत्र श्रीगंध शेठ को बुलाकर पूछताछ की
एक एक दल में 20 से 25 अधिकारियों ने एक साथ छापा मारा है। आयकर अधिकारियों ने स्टेशन रोड पर स्थित आभूषण शोरूम में व्यवसायी गणेश शेठ के पुत्र श्रीगंध शेठ को बुलाकर पूछताछ की।

50 से अधिक अधिकारियों निरीक्षण किया
50 से अधिक अधिकारियों गणेश सेठ के आभूषण शोरूम, होटल, साडिय़ों की दुकान पर एक साथ छापामारी कर निरीक्षण किया।
छापामारी के दौरान ढ़ाई करोड़ रुपए नकद बरामद किया है। कर चोरी की शिकायत के चलते गणेश शेठ के पुत्र श्रीगंध शेठ से लगातार दस घंटे तक पूछताछ की जा रही।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *