देवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए जगदीश शेट्टरहुब्बल्ली में देवासी समाज के कार्यक्रम में भाग लेते हुए बेलगावी के सांसद जगदीश शेट्टर।

पारंपरिक लाल साफा व शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

राजस्थान की संस्कृति की सराहना

हुब्बल्ली. बेलगावी के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने शहर में आयोजित देवासी समाज के एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और सामाजिक परंपराओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर शेट्टर ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि देश की विविध संस्कृतियां भारत की असली पहचान हैं। उन्होंने देवासी समाज की ओर से अपनी परंपराओं को सहेजकर रखने के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में समाज की ओर से उन्हें पारंपरिक लाल साफा एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक मेहता, आयोजक त्रिलोक देवासी, प्रकाश देवासी, रतन देवासी सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाजजनों ने एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *