जेल में जैमर की समस्या, नागरिकों ने किया जेल का घेराव करने का प्रयासमेंगलूरु में शनिवार को विधायक डी. वेदव्यास कामत के नेतृत्व में जिला जेल का घेराव करने की कोशिश करते प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।

मोबाइल तोडक़र आक्रोस जताया

मेंगलूरु. शहर की जिला जेल में मोबाइल जैमर लगाने के कारण जेल के आसपास के करीब एक किलोमीटर के इलाके में नेटवर्क समस्या पैदा हो गई है इसके चलते विधायक डी. वेदव्यास कामत के नेतृत्व में नागरिकों ने शनिवार को जिला जेल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जेल को घेरने का प्रयास किया और इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में नगर निगम की पूर्व पार्षद लीलावती प्रकाश गिर गई और अस्वस्थ हुईं। उन्हें मेंगलूरु के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने मोबाइल फोन तोड़ कर गुस्सा जाहिर किया। हालात को बेकाबू होते ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद जेल के सामने कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *