जोशी और यत्नाल को इतिहास का ज्ञान नहीं

बेलगावी. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि प्रल्हलद जोशी को इतिहास का ज्ञान नहीं है। डॉ. बीआर अंबेडकर की ओर से तैयार संविधान को लागू करते समय गोलवलकर और सावरकर ने क्या कहा था? क्या उन्हें पता है।
कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशी को इतिहास का ज्ञान होना चाहिए।
विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के गांधी की हत्या में नेहरू की भूमिका थी वाले आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गोडसे ने गांधी की हत्या की थी। गोडसे के साथ सावरकर के शामिल होने का मामला सामने आया था। यत्नाल इतिहास नहीं जानते। इसे पढ़ा भी नहीं। अम्बेडकर ने कहा था कि जो लोग इतिहास नहीं जानते, वे इतिहास नहीं बना सकते।
बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मेलन सफल होगा, जिसमें 2 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। यह एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार चार-पांच दिनों से यहीं रहकर सब कुछ अच्छी तरह व्यवस्थित किया है। महात्मा गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस का अधिवेशन बेलगावी में दिसम्बर 1924 में आयोजित किया गया था। गांधीजी 26 दिसंबर 1924 को बेलगावी में ही कांग्रेस के अध्यक्ष बने। यह सम्मेलन सत्र की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। बेलगावी में यह एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेलगावी के लिए योगदान की घोषणा करने का सम्मेलन नहीं है, बल्कि सौ साल पहले हुए सम्मेलन की स्मृति में आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम है। यह सम्मेलन 27 दिसंबर को होना था। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया था।
मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने स्पष्ट किया कि पार्टी की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और प्रतिमा का अनावरण सरकार की ओर से किया जा रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *