मनरेगा योजना के गोद लिए गांव में कामनूर व मोरनाल का चयनकामनूर गांव की झील का जायजा लेते अधिकारी।

कोप्पल. हाल ही में शराब मुक्त और स्वच्छ गांव होने को लेकर खबरों में रहे लेबगेरी ग्राम पंचायत कार्य क्षेत्र के कामनूर गांव को जिला पंचायत की ओर से गोद लिए गए गांव के तौर पर चुना गया है।
बेटगेरी ग्राम पंचायत कार्य क्षेत्र के मोरनाल गांव का भी चयन किया गया है।
इसके चलते जिला पंचायत के अधिकारियों ने मंगलवार को गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत, बागवानी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग और रेशम विभाग से कार्यों के क्रियान्वयन की संभावनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने उन्हें किस काम की जरूरत है इस बारे में बताया। सभी तकनीकी सहायकों को प्रत्येक कॉलोनी में जाकर सीवरेज, सडक़, स्कूल विकास कार्यों के क्रियान्वयन की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि मनरेगा योजना एवं विभिन्न विभागों के एकीकरण से गांव के लिए आवश्यक कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। गांव के छोटे और सूक्ष्म किसानों को मनरेगा के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी को योजना का लाभ प्राप्त करना चाहिए।
मनरेगा के सहायक निदेशक यंकप्पा, ग्रामीण द्यमन्ना होन्नत्ती, मल्लप्पा कोडली, देवप्पा, महादेवप्पा कुरी, पीडीओ संगमेश तेरिन, जिला पंचायत मनरेगा लेखा शाखा प्रबंधक पंपनगौड़ा, तकनीकी संयोजक यमनूरप्पा, तालुक आईईसी संयोजक देवराज पत्तार आदि मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *