ईरान में लापता हुआ कन्नड़ युवकनिश्चित।

परिवार में चिंता का माहौल

मर्चेंट नेवी में कार्यरत निश्चित से संपर्क टूटने पर परिजनों की गुहार

चिक्कमगलूरु. ईरान में जारी युद्ध की स्थिति के बीच कोप्पा तालुक के हिरेकोडिगे गांव का एक युवक निश्चित लापता हो गया है। परिवारजन कई दिनों से उससे संपर्क न होने के कारण गहरी चिंता में हैं।

निश्चित मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और मात्र पांच महीने पहले ही नौकरी के सिलसिले में ईरान गया था। लेकिन वर्तमान में इजरायल-ईरान संघर्ष के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। मिसाइल हमलों के बीच उसका मोबाइल फोन संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया है।

परिवारजन रोजाना बेटे के फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन कोई सूचना न मिलने से गांव में भी शोक और चिंता का वातावरण है। अब तक जिला प्रशासन या स्थानीय पुलिस विभाग से कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

निश्चित के माता-पिता ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की भावुक अपील की है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि निश्चित का पता लगाकर उसे सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *