सेवा क्षेत्र की निर्यात में कर्नाटक देश में पहले स्थान परहुब्बल्ली में कर्नाटक वाणिज्य एवं उद्योग संस्था हुब्बल्ली में आयोजित छह दिवसीय निर्यात प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन करते हुए बेंगलूरु स्थित वीटीपीसी के संयुक्त निदेशक बाबू नागेश।

वीटीपीसी के संयुक्त निदेशक बाबू नागेश ने दी जानकारी

हुब्बल्ली. बेंगलूरु स्थित वीटीपीसी के संयुक्त निदेशक बाबू नागेश ने कहा कि 2024-25 में सेवा क्षेत्र, विशेषकर सॉफ्टवेयर निर्यात के क्षेत्र में, कर्नाटक पूरे देश में पहले स्थान पर है। कर्नाटक की यह विशेषता है कि राज्य के सभी 31 जिलों से निर्यात किया जा रहा है।

वे सोमवार को कर्नाटक वाणिज्य एवं उद्योग संस्था हुब्बल्ली में आयोजित छह दिवसीय निर्यात प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यदि निर्यात व्यापार की सही प्रक्रिया अपनाई जाए, मांग वाले उत्पादों का चयन, गुणवत्ता और उत्तम पैकेजिंग नीति को अपनाया जाए, तो कोई भी व्यक्ति सफल निर्यातक बन सकता है। निर्यात व्यापार केवल लाभकारी नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने में योगदान देता है।

वीटीपीसी धारवाड़ के उपनिदेशक टी.एस. मल्लिकार्जुन ने कहा कि निर्यात की प्रक्रिया, बाजार, पैकेजिंग, क्रेडिट सुविधाएं, कस्टम्स की प्रक्रिया, परिवहन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से लघु उद्यमों के लिए मौजूद अवसरों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा देना ही इस कार्यशाला का उद्देश्य है।

संस्था के अध्यक्ष एस.पी. संशिमठ ने कहा कि केंद्र सरकार स्टार्टअप्स को कई सुविधाएं और रियायतें प्रदान कर रही है। उद्यमियों को इनका लाभ उठाकर सफल निर्यातक बनना चाहिए।

कार्यक्रम में कर्नाटक और महाराष्ट्र से कुल 28 भावी निर्यातकों ने भाग लिया था।

इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग संस्था के मानद सचिव रविंद्र बळिगार और सहायक सचिव नंदीश अण्णगेरी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *